होम National Bankipur by-election: बांकीपुर उपचुनाव की बड़ी खबर, RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 2025 चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं
National

Bankipur by-election: बांकीपुर उपचुनाव की बड़ी खबर, RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 2025 चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं

WhatsApp Facebook
Bankipur by-election: बांकीपुर उपचुनाव की बड़ी खबर, RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 2025 चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34652-37fbb6ae-bb39-44f1-8c57-d0389641ac83 Bankipur by-election: बांकीपुर उपचुनाव की बड़ी खबर, RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 2025 चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं

Bankipur by-election: बांकीपुर/पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता चुनाव में न सिर्फ हार गईं, बल्कि उन्हें इतने कम वोट मिले कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर दूसरे स्थान पर रहने वाली रेखा कुमारी इस बार अपना पिछला प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकीं।

Bankipur by-election: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को केवल 14,273 मत मिले, जो जमानत बचाने के लिए जरूरी मतों से काफी कम रहे।

Bankipur by-election: छठे हिस्से से कम वोट मिलने पर जब्त होती है जमानत

निर्वाचन नियमों के अनुसार किसी भी प्रत्याशी को अपनी जमानत राशि बचाने के लिए कुल वैध मतों का कम से कम एक-छठा (16.67 प्रतिशत) वोट हासिल करना आवश्यक होता है। इससे कम वोट मिलने पर उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाती है। रेखा कुमारी इस न्यूनतम आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं।

Bankipur by-election: 2025 में थीं दूसरे स्थान पर

रेखा कुमारी ने नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें 46,363 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रही थीं। उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया था।

Bankipur by-election: स्थानीय समीकरणों पर था पार्टी का भरोसा

आरजेडी नेतृत्व का मानना था कि रेखा कुमारी की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है और वैश्य समाज के कुछ वर्गों में उन्हें समर्थन प्राप्त है। इसी आधार पर उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि उपचुनाव में यह रणनीति सफल नहीं रही और पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Bankipur by-election: नितिन नवीन के इस्तीफे से हुआ उपचुनाव

बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद रिक्त हुई थी। नितिन नवीन इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में जन सुराज ने जीत दर्ज की, जबकि आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)