होम › Chhattisgarh › Balrampur News: सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली सौगात, बरती कला कन्या हाई स्कूल में वितरित की गई साइकिलें
Chhattisgarh

Balrampur News: सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली सौगात, बरती कला कन्या हाई स्कूल में वितरित की गई साइकिलें

WhatsApp Facebook
Balrampur News: सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली सौगात, बरती कला कन्या हाई स्कूल में वितरित की गई साइकिलें

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Balrampur News: बलरामपुर। विकासखंड वाड्रफनगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल बरती कला में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल और ग्राम पंचायत बरती कला की सरपंच आशा पृथ्वी नेटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों और विद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर छात्राओं को साइकिल वितरित की।

इस अवसर पर जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल और सरपंच आशा पृथ्वी नेटी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।

Balrampur News: कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विजय चौरसिया और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा साहू भी मौजूद रहे।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य कौशिक पटेल, वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान पाठक लवलेश पटेल, प्रधान पाठक कामिल तिर्की, शिक्षक जुगेंद्र कुमार, व्याख्याता संध्या शुक्ला, शिक्षिका मनीषा वर्मा, शिक्षक राजेश पन्ना, उमाशंकर पैकरा, अगस्त भारती, अखिलेश पटेल, उर्मिला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

The post Balrampur News: सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली सौगात, बरती कला कन्या हाई स्कूल में वितरित की गई साइकिलें appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)