होम Technology Balrampur heavy rain schools closed: बलरामपुर के स्कूलों में भरा पानी, आज छुट्टी, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
Technology

Balrampur heavy rain schools closed: बलरामपुर के स्कूलों में भरा पानी, आज छुट्टी, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Facebook
Balrampur heavy rain schools closed: बलरामपुर के स्कूलों में भरा पानी, आज छुट्टी, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37583-balrampur-schools-closed-heavy-rain-alert-chhattisgarh Balrampur heavy rain schools closed: बलरामपुर के स्कूलों में भरा पानी, आज छुट्टी, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Balrampur heavy rain schools closed: बलरामपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। बलरामपुर जिले में लगातार बारिश के चलते आज शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

लगातार 3 दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी स्कूल आज 2 सितंबर को बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से देर रात आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का जोर अधिक रह सकता है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 2% कम बारिश हुई है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

रायपुर शहर में आज (2 सितंबर) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

मानसूनी बारिश सामान्य से सिर्फ 2% कम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश लगभग सामान्य रही है। इसमें सामान्य से केवल 2% की कमी दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)