होम › Technology › Balod schools closed: बालोद में भारी बारिश, आज सभी स्कूल बंद, परीक्षा कैंसिल
Technology

Balod schools closed: बालोद में भारी बारिश, आज सभी स्कूल बंद, परीक्षा कैंसिल

WhatsApp Facebook
Balod schools closed: बालोद में भारी बारिश, आज सभी स्कूल बंद, परीक्षा कैंसिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40153-balod-school-closed-heavy-rain-deo-order-25-september-2026 Balod schools closed: बालोद में भारी बारिश, आज सभी स्कूल बंद, परीक्षा कैंसिल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय ने 25 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

DEO के आदेश के मुताबिक, बालोद जिले में आज सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।** लगातार बारिश और उससे पैदा होने वाली परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय छात्र हित में लिया गया है।

स्कूल बंद रखने का आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसके साथ ही 25 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं की नई तारीख भी तय कर दी गई है।

किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश?

DEO के आदेश के अनुसार, 25 सितंबर को बालोद जिले के सभी संबंधित स्कूल बंद रहेंगे। इसमें शासकीय स्कूल, अशासकीय यानी निजी स्कूल,अनुदान प्राप्त स्कूल शामिल हैं।जिले में संचालित इन सभी श्रेणी के स्कूलों में आज विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं नहीं लगेंगी।

25 सितंबर की परीक्षा अब कब होगी?

स्कूल बंद होने के साथ ही 25 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं को भी आगे बढ़ाया गया है। आदेश के अनुसार, 25 सितंबर को निर्धारित सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)