Asian News के Raas Garba में जमा बॉलीवुड का रंग, रायपुरियन के साथ गरबा में मौजूद हैं बॉलीवुड की सेलिब्रिटी श्रेया कालरा, रामबाग में बेकाबू हो रही भीड़, एशियन न्यूज पर देखें लाइव

रायपुर। राजधानी रायपुर के रामबाग मैदान में आज गरबा की धुन, मां अम्बे की भक्ति और बॉलीवुड के रंग का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। Asian News और NewsPlus 21 द्वारा आयोजित ‘Raas Garba Season-4’ में गरबा प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। मैदान में उमड़ रही रिकॉर्डतोड़ भीड़ के कारण माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उमंग से भर गया है।
श्रेया कालरा ने बढ़ाया रास गरबा का रोमांच
इस भव्य गरबा महोत्सव में आज रियलिटी शो ‘Lock Upp Season-2’ की विजेता और चर्चित बॉलीवुड सेलिब्रिटी श्रेया कालरा खास गेस्ट के रूप में शामिल हुई हैं। मंच पर उनकी मौजूदगी और रायपुरियंस के साथ गरबा के कदमों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं। सेलिब्रिटी को अपने बीच पाकर और उनके साथ डांडिया थिरकाने को लेकर युवाओं और डांडिया प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
रामबाग में उमड़ी बेकाबू भीड़, एशियन न्यूज पर लाइव प्रसारण
गरबा महोत्सव के इस चौथे सीजन को मिल रहे अपार प्यार के चलते रामबाग मैदान में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भीड़ को संभालना आयोजकों के लिए भी चुनौती बनता दिख रहा है। इस शानदार रास गरबा का लाइव प्रसारण Asian News पर किया जा रहा है, ताकि दर्शक घर बैठे भी इस उत्सव का आनंद ले सकें।
साभार: Asian News Bharat

![CM साय के साथ Asian News का विशेष संवाद आज होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में दोपहर 2 बजे से] जनसेवा और छत्तीसगढ़ के भविष्य पर होगी चर्चा](https://assets.asiannewsbharat.com/h-upload/2026/10/09/41683-asian-news-seva-sankalp-conclave-2026-01.jpg)
