होम › Technology › Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव
Technology

Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

WhatsApp Facebook
Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41760-visnudev-sai Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की कड़ी में राजधानी रायपुर में एशियन न्यूज के सेवा संकल्प मंच में प्रदेश के विष्णुदेव साय पहुंचे है। जहां Asian News के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित सिंघानिया, डायरेक्टर विशाल देशपांडे, मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव और एसोसिएट एडिटर ममता लांजेवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

डिप्टी सीएम अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सुखवंत साहेब विधायक अनुज शर्मा, रायपुर पश्चिम के विधायक पुरेंद्रर मिश्रा शामिल हुए।

सेवा संकल्प का यह सिलसिला अभी जारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एशियन न्यूज के मंच पर ‘जनसेवा का संकल्प… छत्तीसगढ़ का भविष्य’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और सेवा संकल्प पर अपनी बात रखेंगे।

 

41761-arun-sao Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

‘जनसेवा का संकल्प… छत्तीसगढ़ का भविष्य’ विषय पर विशेष संवाद का शुभारंभ पूर्व मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। खास संवाद में मंच साझा करते हुए पूर्व मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास, खास तौर पर राजधानी रायपुर के लगातार विकसित होते स्वरूप पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा के बारे में भी बताया।

41764-asian-news-seva-sankalp-conclave-2026-0555 Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

41762-shaym-bihari-01 Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

सांसद ने कहा कि लोगों को लाल बत्ती तो दिखती है, लेकिन उसके पीछे जनसेवा के लिए किया गया परिश्रम नहीं दिखता। उन्होंने अपने शुरुआती राजनीतिक दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने राजनीतिक सफर में 36 बार जेल जाना पड़ा और कई मुकदमे दर्ज हुए। इन मुश्किल दौर में भी जनसेवा के प्रति उनका संकल्प नहीं डिगा।

उन्होंने रायपुर शहर के विकास को लेकर कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में रायपुर का लगातार विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राजधानी में अब तक मेट्रो आ जानी चाहिए थी, लेकिन इसके सामने सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक व्यवस्था है। सांसद ने कहा कि शहर में लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता होगी।

सांसद ने कहा कि आने वाले समय में ब्रिज और फ्लाईओवर का जाल बिछाना होगा। आवागमन को सुगम बनाने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, उन्हें लागू किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने छत्तीसगढ़ और समृद्ध छत्तीसगढ़ी भाषा पर भी अपने विचार साझा किए।

41765-lakhanlal Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन इसकी लिपि तैयार हो जाएगी, छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर देखा जा सकता है—सरगुजा, बस्तर और रायपुर-धमतरी क्षेत्र। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ अब पिछड़ा नहीं रहा, बल्कि विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां के युवा नई तकनीक से जुड़ रहे हैं।

Asian News का खास संवाद: जनसेवा से छत्तीसगढ़ के भविष्य तक के पहले सत्र में बृजमोहन अग्रवाल के बाद राजीव चक्रवर्ती, तौकीर रज़ा, श्रीचंद सुंदरानी और अनुराग अग्रवाल ने ‘जनसेवा का संकल्प… छत्तीसगढ़ का भविष्य’ विषय पर अपने विचार रखे।

एशियन न्यूज के मंच पर सेवा संकल्प कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में किरण बघेल, शताब्दी पांडेय, वासु शर्मा और कृतिका जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखे।

अगले सत्र में विधायकों ने अपने विचार साझा किए। इस पैनल में रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू और साजा के विधायक ईश्वर साहू ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अपने सेवा संकल्पों पर बात रखी।

एशियन न्यूज के ‘जनसेवा का संकल्प’ मंच पर अगले पैनल में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव लोचन महाराज और छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने अपना विजन साझा किया।

41766-sukhvant Asian News का खास संवाद: सेवा संकल्प मंच पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मंथन में निकलेगा छत्तीसगढ़ के विकास का अमृत, देखें लाइव

अगले सत्र में राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने सेवा संकल्प पर अपने विचार साझा किए।

Asian News का खास संवाद: जनसेवा से छत्तीसगढ़ के भविष्य तक का कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू हुआ। यह सिलसिला शाम तक लगातार आगे बढ़ता रहा। अगले सत्र में महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अमित साहू और भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास पर अपनी बात रखी।

सेवा संकल्प कॉन्क्लेव की अगली कड़ी में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बस्तर सांसद महेश कश्यप और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने नक्सल मुक्त भारत, महिला वंदन योजना, पीएम आवास, रेल कनेक्टिविटी, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)