होम Sports Asian Games 2026 Women Cricket: बारिश बनी विलेन, बांग्लादेश-चीन क्वार्टर फाइनल रद्द; दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
Sports

Asian Games 2026 Women Cricket: बारिश बनी विलेन, बांग्लादेश-चीन क्वार्टर फाइनल रद्द; दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

WhatsApp Facebook
Asian Games 2026 Women Cricket: बारिश बनी विलेन, बांग्लादेश-चीन क्वार्टर फाइनल रद्द; दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39226-asian-games-2026-1 Asian Games 2026 Women Cricket: बारिश बनी विलेन, बांग्लादेश-चीन क्वार्टर फाइनल रद्द; दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक अहम मुकाबले पर बारिश का असर देखने को मिला। बांग्लादेश और चीन के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। टॉस तक नहीं हो पाने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए।

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका।

गीले आउटफील्ड के कारण नहीं हो पाया मुकाबला

बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन आउटफील्ड खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो सका। काफी देर तक परिस्थितियों में सुधार का इंतजार किया गया, लेकिन मैदान की स्थिति को देखते हुए मैच अधिकारियों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया। टॉस नहीं होने के कारण नियमों के अनुसार दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

बांग्लादेश को हुआ नुकसान

मुकाबला रद्द होने से बांग्लादेश महिला टीम को नुकसान माना जा रहा है। बांग्लादेश की टीम चीन के मुकाबले मजबूत नजर आ रही थी और उसके पास जीत दर्ज कर आगे बढ़ने का अच्छा मौका था। हालांकि, खराब मौसम के कारण दोनों टीमों को बिना खेले ही अंक साझा करने पड़े।

बांग्लादेश और चीन की टीमें

बांग्लादेश महिला टीम:

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, संजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिसना।

चीन महिला टीम:

झेंग लिली, सुन मेंग याओ, मिंगुए झू, हान ली, झांग जियांग, जी मे (विकेटकीपर), हांग झुआओ (कप्तान), यांग यु जुआन, चेन जिनू, मेंगटिंग लियू, जू कियान, वेंनजिंग यीन और झी जिंयू।

पाकिस्तान-थाईलैंड मुकाबले पर भी मौसम की नजर

बांग्लादेश-चीन मैच रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह मैच भी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेला जाना है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)