होम › Sports › Asian Games 2026: सुरुचि-कमलजीत ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, शूटिंग में अब तक 10 मेडल
Sports

Asian Games 2026: सुरुचि-कमलजीत ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, शूटिंग में अब तक 10 मेडल

WhatsApp Facebook
Asian Games 2026: सुरुचि-कमलजीत ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, शूटिंग में अब तक 10 मेडल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40147-asian-games-2026-india-second-gold-suruchi-kamaljeet-10m-air-pistol Asian Games 2026: सुरुचि-कमलजीत ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, शूटिंग में अब तक 10 मेडल

नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जापान के नागोया में सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 484.6 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया।

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का दूसरा गोल्ड है। शूटिंग में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय निशानेबाज अब तक इस प्रतियोगिता में कुल 10 मेडल जीत चुके हैं, जिनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को गोल्ड

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर 484.6 अंक हासिल किए और पहला स्थान हासिल किया।

दक्षिण कोरिया की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारतीय जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीतने वाली दक्षिण कोरियाई टीम से 6.6 अंक की बढ़त बनाई।

सुरुचि और कमलजीत के गोल्ड के साथ भारतीय निशानेबाजों के मेडल की संख्या 10 हो गई है। इनमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर,4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

शूटिंग भारत के लिए एशियन गेम्स में लगातार मेडल दिलाने वाले खेलों में से एक रही है। इस बार 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में स्वर्ण पदक ने भारतीय अभियान को और मजबूत किया है।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिल्वर

शूटिंग के एक अन्य टीम इवेंट में भी भारत ने पदक जीता। भारतीय टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में 1762 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

इस इवेंट में चीन ने 1766 अंक के साथ गोल्ड जीता, जबकि दक्षिण कोरिया 1751 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारत की मेडल टैली में भी बढ़ोतरी

इस गोल्ड के बाद भारत के खाते में कुल 19 मेडल हो गए हैं। इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था। अब शूटिंग में सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने देश के खाते में दूसरा स्वर्ण जोड़ दिया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)