होम › Technology › Asian Games 2026 का समापन: नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा, 85 मेडल के साथ भारत चौथे नंबर पर; दोहा में होंगे 2030 के गेम्स
Technology

Asian Games 2026 का समापन: नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा, 85 मेडल के साथ भारत चौथे नंबर पर; दोहा में होंगे 2030 के गेम्स

WhatsApp Facebook
Asian Games 2026 का समापन: नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा, 85 मेडल के साथ भारत चौथे नंबर पर; दोहा में होंगे 2030 के गेम्स

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41188-asian-games Asian Games 2026 का समापन: नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा, 85 मेडल के साथ भारत चौथे नंबर पर; दोहा में होंगे 2030 के गेम्स

Asian Games 2026: नई दिल्ली: जापान के नागोया स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 का रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ समापन हुआ। दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाली भारतीय शूटर नीरू ढांडा ने क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने गर्व के साथ तिरंगा लहराते हुए भारतीय दल का नेतृत्व किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने जीता दिल

समारोह में भारतीय दल की एंट्री के दौरान खिलाड़ियों के हाथों में तिरंगे नजर आए। कई एथलीट्स ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी खुशी जाहिर की। पिछले दो सप्ताह में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के चेहरे पर पदक जीतने का गर्व साफ दिखा। एथलीट्स की परेड ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का ध्यान खींचा।

85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। हालांकि, हांगझोउ में जीते 106 पदकों की तुलना में इस बार भारत का कुल आंकड़ा कम रहा, लेकिन 21 गोल्ड के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

41190-asian-games1 Asian Games 2026 का समापन: नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा, 85 मेडल के साथ भारत चौथे नंबर पर; दोहा में होंगे 2030 के गेम्स

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 24 मेडल

भारत को सबसे ज्यादा 24 पदक एथलेटिक्स से मिले। शूटिंग में 15 और तीरंदाजी में 9 पदक आए। शूटिंग में नीरू ढांडा के दो गोल्ड और एक सिल्वर ने भारत के अभियान को मजबूती दी। कई युवा खिलाड़ियों ने भी इन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई।

10 हजार से ज्यादा एथलीट्स ने लिया हिस्सा

नागोया गेम्स में एशिया के अलग-अलग देशों के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। क्लोजिंग सेरेमनी में पिछले दो सप्ताह के यादगार पलों की हाइलाइट रील दिखाई गई। इसके बाद ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) का झंडा जापान से 2030 एशियन गेम्स के मेजबान कतर को सौंपा गया।

2030 में दोहा करेगा मेजबानी

एशियन गेम्स का अगला संस्करण 2030 में कतर के दोहा में आयोजित होगा। दोहा इससे पहले 2006 में भी एशियन गेम्स की मेजबानी कर चुका है। झंडा हस्तांतरण के साथ ही नागोया गेम्स का आधिकारिक रूप से समापन हो गया।

चीन सबसे आगे, जापान दूसरे और कोरिया तीसरे नंबर पर

मेडल टेबल में चीन 169 गोल्ड समेत 341 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। जापान ने 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज समेत 269 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज सहित 150 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत 85 पदकों के साथ चौथे नंबर पर रहा, जबकि उज्बेकिस्तान ने 21 गोल्ड के बावजूद कुल पदकों में भारत से पीछे रहने के कारण पांचवां स्थान हासिल किया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)