होम › Technology › Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: आईएएस आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया स्वागत
Technology

Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: आईएएस आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया स्वागत

WhatsApp Facebook
Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: आईएएस आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया स्वागत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40911-f0ff59e9-a27a-4e37-8ea0-c9fb238c03bb Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: आईएएस आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला, अधिकारियों ने किया स्वागत

Ashish Tikariya Jansampark Sanchalak: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग के नव-नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया (IAS) ने आज जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें इस नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य सरकार ने एक प्रशासनिक आदेश जारी कर उन्हें वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के साथ-साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

जन-जन तक योजनाएं पहुंचाना मुख्य दायित्व

पदभार संभालने के बाद आशीष टिकरिया ने विभागीय कामकाज की जानकारी ली। अपने इस नए दायित्व के तहत वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक नीतियों और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सटीक जानकारी को मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने की कमान संभालेंगे। उनका मुख्य फोकस शासन की प्राथमिकताओं और नीतियों को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करना होगा।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)