होम › Technology › ArqebyArchee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को किया साझा
Technology

ArqebyArchee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को किया साझा

WhatsApp Facebook
ArqebyArchee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को किया साझा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35009-archi-fm ArqebyArchee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को किया साझा

रायपुर। Arqe by Archee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को साझा किया। आर्ची सिंघानिया ने 94.3 MY FM के विशेष इंटरव्यू में अपने ब्रांड की सोच, डिजाइन फिलॉसफी और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उनका उद्देश्य केवल आकर्षक उत्पाद तैयार करना नहीं, बल्कि भारतीय परिवारों को विश्वस्तरीय होम डेकोर का अनुभव उपलब्ध कराना है।

94.3 MY FM के साथ खास मुलाकात में आर्ची सिंघानिया ने बताया कि Arqe by Archee में पश्चिमी डिजाइन एस्थेटिक्स को भारतीय संस्कृति, प्रकृति, वन्यजीवन, पारंपरिक कला और आधुनिक जीवनशैली के साथ जोड़ा गया है। उनका कहना है कि हर कलेक्शन की अपनी अलग पहचान और कहानी है, जो भारतीयता और वैश्विक डिजाइन का संतुलित मेल प्रस्तुत करती है।

94.3 MY FM के साथ मुलाकात में आर्ची ने बताया, अक्सर यह धारणा बनी हुई है कि डिजाइनर होम डेकोर केवल महंगे प्रोजेक्ट्स या चुनिंदा लोगों के लिए होता है, लेकिन उनका प्रयास इस सोच को बदलना है। उनके अनुसार, बेहतरीन डिजाइन हर व्यक्ति की पहुंच में होना चाहिए। इसी उद्देश्य से ब्रांड आकर्षक डिजाइनर कुशन, प्रीमियम होम एक्सेसरीज़ और अन्य होम डेकोर उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है।

94.3 MY FM: आपके लिए ब्रांड की सबसे बड़ी सफलता क्या होगी?

आर्ची सिंघानिया: “जब अच्छे डिजाइन का लाभ केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहकर आम भारतीय परिवारों तक पहुंचेगा, तभी मैं अपने ब्रांड को वास्तव में सफल मानूंगी। हमारा प्रयास है कि हर घर अपनी अलग पहचान और खूबसूरती के साथ नजर आए। Arqe by Archee केवल एक होम डेकोर ब्रांड नहीं, बल्कि भारतीय घरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक डिजाइन मूवमेंट है, जहां हर दीवार, हर रंग, हर टेक्सचर और हर स्पेस अपनी अलग कहानी कहता है।

35008-archi ArqebyArchee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को किया साझा

 94.3 MY FM: ब्रांड की आगे की क्या योजनाएं हैं?

आर्ची सिंघानिया: “हम जल्द ही मुंबई और दुबई जैसे प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड का विस्तार करना है। रायपुर के अंबूजा मॉल स्थित The Vaahe Resort और होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में आयोजित Arqe by Archee Exhibition को उद्योगपतियों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डिजाइन प्रोफेशनल्स और शहर के प्रतिष्ठित परिवारों का शानदार प्रतिसाद मिला। प्रदर्शनी में आगंतुकों ने ब्रांड के डिजाइन और उत्पादों का लाइव अनुभव लिया तथा उनकी सराहना की।

इस खास मुलाकात में आर्ची सिंघानिया ने 94.3 MY FM के माध्यम से श्रोताओं और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों से मिले सकारात्मक सहयोग और विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में Arqe by Archee देश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

35013-whatsapp-image-2026-08-07-at-61238-pm ArqebyArchee की CEO एवं Founder Archee Singhania ने 94.3 MY FM पहुंचकर अपने होम डेकोर ब्रांड की प्रेरणा, सफर और यूनिक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को किया साझा

 इस अवसर पर 94.3 MY FM के रीजनल बिजनेस हेड शाजी लुकोस, दैनिक भास्कर छत्तीसगढ़ के बिजनेस हेड देवेश सिंह, आरजे निक्की, 94.3 MY FM की पूरी टीम तथा सिंघानिया बिल्डकॉन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध सिंघानिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)