होम Technology Ambikapur Post Office FD Scam: पोस्ट आफिस के 15 खातों से 35 लाख गायब, 3 कर्मचारी सस्पेंड; जांच में खुला बड़ा खेल
Technology

Ambikapur Post Office FD Scam: पोस्ट आफिस के 15 खातों से 35 लाख गायब, 3 कर्मचारी सस्पेंड; जांच में खुला बड़ा खेल

WhatsApp Facebook
Ambikapur Post Office FD Scam: पोस्ट आफिस के 15 खातों से 35 लाख गायब, 3 कर्मचारी सस्पेंड; जांच में खुला बड़ा खेल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38368-ambikapur-post-office-fd-scam-35-lakh-15-accounts-3-employees-suspended Ambikapur Post Office FD Scam: पोस्ट आफिस के 15 खातों से 35 लाख गायब, 3 कर्मचारी सस्पेंड; जांच में खुला बड़ा खेल

अंबिकापुर। अंबिकापुर प्रधान डाकघर में फिक्स डिपॉजिट (FD) की मैच्योरिटी रकम में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच में करीब 15 खातेदारों की 35 लाख रुपए से अधिक की राशि उनके बचत खातों में जमा करने के बजाय दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकाले जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच के बाद विभाग ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

मामला तब सामने आया जब बलरामपुर जिले के खाताधारक सिराजुल हक ने शिकायत की कि पोस्ट ऑफिस में जमा उनकी FD मैच्योर होने के बावजूद उसकी रकम उनके बचत खाते में जमा नहीं हुई। नियमानुसार FD की अवधि पूरी होने के बाद मैच्योरिटी राशि संबंधित खाताधारक के बचत खाते में जमा की जानी थी। रकम नहीं मिलने पर उन्होंने विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में 15 खातों में मिली गड़बड़ी

शिकायत मिलने के बाद पोस्ट ऑफिस के सहायक अधीक्षक अजय सिंह चौहान ने मामले की जांच कराई। जांच में मार्च 2026 से अब तक करीब 15 खातों में 35 लाख रुपए से अधिक की राशि की हेराफेरी सामने आई। इसमें शिकायतकर्ता सिराजुल हक की रकम भी शामिल है।

जांच के दौरान पता चला कि कई खातों की FD मैच्योर होने के बाद रकम खाताधारकों के बचत खातों में भेजने के बजाय अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद इन खातों से रकम निकाल ली गई।

विभाग अब ऐसे अन्य खातों की भी जांच कर रहा है, जिनकी FD हाल के महीनों में मैच्योर हुई हैं। इससे गड़बड़ी की रकम और खातों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

CPC में हुई गड़बड़ी, तीन कर्मचारी निलंबित

पोस्ट ऑफिस में FD की मैच्योरिटी के बाद रकम को खाताधारक के बचत खाते में भेजने की प्रक्रिया सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) के माध्यम से होती है। इस प्रक्रिया में डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर और पोस्ट मास्टर की भूमिका रहती है।

जांच में डाटा एंट्री ऑपरेटर रामजी लाल मीना, इंश्योरेंस का काम देखने वाली सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव और पोस्ट मास्टर मनोज पाण्डेय की भूमिका सामने आई है। वहीं, पोस्ट मास्टर की ओर से भी लापरवाही सामने आने की बात कही गई है।

जांच पूरी होने के बाद FIR

मामले की जांच के बाद विभाग ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सहायक अधीक्षक अजय सिंह चौहान के अनुसार, जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।

वहीं, जिन खाताधारकों की FD की रकम में गड़बड़ी हुई है, उन्हें राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया भी विभाग ने शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में कितने खाते प्रभावित हुए और कुल कितनी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकाली गई।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)