होम › Technology › Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम और भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा स्थगित, भगवती नगर आधार शिविर में रूका जत्था
Technology

Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम और भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा स्थगित, भगवती नगर आधार शिविर में रूका जत्था

WhatsApp Facebook
Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम और भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा स्थगित, भगवती नगर आधार शिविर में रूका जत्था

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35049-amarnath-yatra-2026-weather-rain-suspended Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम और भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा स्थगित, भगवती नगर आधार शिविर में रूका जत्था

Amarnath Yatra Suspended: जम्मू। भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले नए जत्थे की आवाजाही को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में 11 अगस्त तक भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने का अंदेशा जताया है। तीन जुलाई से शुरू हुई इस वार्षिक यात्रा में अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। तीन जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा। स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है, साथ ही अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)