होम Technology AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 689 छात्रों को मिली डिग्री; मेधावियों को गोल्ड मेडल
Technology

AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 689 छात्रों को मिली डिग्री; मेधावियों को गोल्ड मेडल

WhatsApp Facebook
AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 689 छात्रों को मिली डिग्री; मेधावियों को गोल्ड मेडल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37630-aiims- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 689 छात्रों को मिली डिग्री; मेधावियों को गोल्ड मेडल

रायपुर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए। समारोह में उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश नक्सलवाद, भय और अभाव के दौर से निकलकर शांति, प्रगति और नई संभावनाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंच रहा विकास- उपराष्ट्रपति

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिन इलाकों की पहचान कभी हिंसा और भय के कारण होती थी, वहां अब विकास की गतिविधियां तेजी से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ निवेश और विकास के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए सकारात्मक बदलाव बताते हुए प्रदेश की प्रगति की सराहना की।

AIIMS रायपुर की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में AIIMS रायपुर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, मेडिकल रिसर्च और ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने AIIMS रायपुर में किए गए छत्तीसगढ़ के पहले स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां राज्य में आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को दर्शाती हैं।

689 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्री

AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 689 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 376 छात्राएं और 313 छात्र शामिल रहे। समारोह में अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएट (PG), सुपर-स्पेशियलिटी, डॉक्टरेट और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

37632-aiims- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 689 छात्रों को मिली डिग्री; मेधावियों को गोल्ड मेडल

‘Say No To Drugs’ की दिलाई गई शपथ

दीक्षांत समारोह के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया गया। ‘Say No To Drugs’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने खुद नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने के साथ अपने साथियों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

राज्यपाल समेत कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। AIIMS रायपुर की ओर से संस्थान के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

चिकित्सा क्षेत्र में AIIMS की भूमिका पर जोर

तीसरे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में AIIMS रायपुर की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। उपराष्ट्रपति ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)