होम Technology Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत
Technology

Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत

WhatsApp Facebook
Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39487-ai Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत

टेक डेस्क: Ai+ ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Nova 2 Power 5G लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में उतारा है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 48MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 15,999 रुपए बताई गई है।

6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले

Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन के ऊपर पंच-होल कटआउट में सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन के बैक पैनल पर Ai+ का लोगो और चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

39482-ai7 Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत

48MP Sony कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP Sony IMX582 मेन रियर कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

39484-aa Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत

7000mAh की बड़ी बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। फोन Android 16 आधारित nxtQ OS पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, बॉक्स में चार्जर, USB Type-C केबल, सिम इजेक्टर टूल और ट्रांसपेरेंट केस भी मिलेगा।

39486-ai71 Ai+ का नया Nova 2 Power 5G लॉन्च, 48MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स और कीमत

24 सितंबर से पहली सेल

फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपए है। इसकी पहली सेल 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। फोन को डीप पर्पल, ब्लू फ्यूजन, गोल्डन ब्लू फ्यूजन, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)