होम Technology Accident : नर्मदापुरम-पचमढ़ी मार्ग पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में 26 लोग घायल; 14 को नर्मदापुरम रेफर
Technology

Accident : नर्मदापुरम-पचमढ़ी मार्ग पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में 26 लोग घायल; 14 को नर्मदापुरम रेफर

WhatsApp Facebook
Accident : नर्मदापुरम-पचमढ़ी मार्ग पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में 26 लोग घायल; 14 को नर्मदापुरम रेफर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37600-mp-18 Accident : नर्मदापुरम-पचमढ़ी मार्ग पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में 26 लोग घायल; 14 को नर्मदापुरम रेफर

MP Road Accident : नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोहगांव के पास तेज रफ्तार बस और डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस और कार में सवार करीब 26 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पचमढ़ी जा रही बस की कार से भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक मां शारदा ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर पिपरिया से पचमढ़ी की ओर जा रही थी। पिपरिया से करीब 18 किलोमीटर दूर मोहगांव के पास सामने से आ रही डिजायर कार से बस की सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस सड़क पर ही पलट गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

बस के पलटते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

26 लोग घायल, कार चालक की हालत गंभीर

दुर्घटना में बस और कार में सवार करीब 26 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें डिजायर कार का चालक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि चालक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद उसे भी तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बस में क्षमता से अधिक यात्री होने का दावा

हादसे के बाद एक यात्री ने बस में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने का दावा किया है। यात्री के अनुसार बस की क्षमता करीब 32 यात्रियों की थी, जबकि दुर्घटना के समय उसमें लगभग 65 यात्री मौजूद थे। हालांकि, बस में वास्तविक रूप से कितने यात्री सवार थे और क्षमता से अधिक सवारी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

14 घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद करीब 14 घायलों को बेहतर इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक का उपचार भी जारी है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में घायलों के परिजन और परिचित भी पहुंच गए।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)