होम Technology CG News : आंधी-तूफान में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, पत्नी और मां घायल
Technology

CG News : आंधी-तूफान में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, पत्नी और मां घायल

WhatsApp Facebook
CG News : आंधी-तूफान में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, पत्नी और मां घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33966-untitled CG News : आंधी-तूफान में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, पत्नी और मां घायल

CG News : जशपुर। जिले में सोमवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज हवाओं के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय तेज हवा और खराब मौसम के बीच अचानक मकान ढह गया। घर के भीतर मौजूद परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी।

घायलों को तुरंत कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)