होम Technology CG Crime : नशे में पति बना हैवान, पत्नी की कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई जान
Technology

CG Crime : नशे में पति बना हैवान, पत्नी की कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई जान

WhatsApp Facebook
CG Crime : नशे में पति बना हैवान, पत्नी की कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33683-untitled CG Crime : नशे में पति बना हैवान, पत्नी की कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई जान

CG Crime : सूरजपुर। जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी पर कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मौजूद तीनों बच्चे किसी तरह वहां से भाग निकले और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)