होम Technology राज्यपाल डेका संग निजी विश्वविद्यालयों की बड़ी बैठक, नए प्रावधानों पर चर्चा  
Technology

राज्यपाल डेका संग निजी विश्वविद्यालयों की बड़ी बैठक, नए प्रावधानों पर चर्चा  

WhatsApp Facebook
राज्यपाल डेका संग निजी विश्वविद्यालयों की बड़ी बैठक, नए प्रावधानों पर चर्चा   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 24 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर अहम मुद्दों पर चर्चा की।

 

इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार, नए संस्थानों की स्थापना और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

 

राज्यपाल ने इस अवसर पर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका अहम है।

 

बैठक में कई प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई-दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर, आईएसबीएम विश्वविद्यालय गरियाबंद-रायपुर, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर और कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के पदाधिकारी शामिल थे।

The post राज्यपाल डेका संग निजी विश्वविद्यालयों की बड़ी बैठक, नए प्रावधानों पर चर्चा   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)