होम Technology CG News : खेत में सिंचाई देखने गया युवक करंट की चपेट में आया, पानी के पंप ने ली जान
Technology

CG News : खेत में सिंचाई देखने गया युवक करंट की चपेट में आया, पानी के पंप ने ली जान

WhatsApp Facebook
CG News : खेत में सिंचाई देखने गया युवक करंट की चपेट में आया, पानी के पंप ने ली जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33636-untitled CG News : खेत में सिंचाई देखने गया युवक करंट की चपेट में आया, पानी के पंप ने ली जान

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में सिंचाई की व्यवस्था देखने गया एक युवक पानी के पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक गतौरी गांव का निवासी था। वह खेत में लगे पानी के पंप की स्थिति देखने गया था। इसी दौरान पंप में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पंप में करंट कैसे आया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने लोगों से खेतों में लगे बिजली उपकरणों और पानी के पंपों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने तथा विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)