होम Raipur News Raipur News : राजधानी में तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वेलरी एग्ज़िबिशन की शुरुआत, गोल्ड-डायमंड कलेक्शन के साथ आकर्षक ऑफर्स का लाभ
Raipur News

Raipur News : राजधानी में तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वेलरी एग्ज़िबिशन की शुरुआत, गोल्ड-डायमंड कलेक्शन के साथ आकर्षक ऑफर्स का लाभ

WhatsApp Facebook
Raipur News : राजधानी में तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वेलरी एग्ज़िबिशन की शुरुआत, गोल्ड-डायमंड कलेक्शन के साथ आकर्षक ऑफर्स का लाभ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33641-7cea3eba-7db2-4207-a9ff-8037614ddf89 Raipur News : राजधानी में तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वेलरी एग्ज़िबिशन की शुरुआत, गोल्ड-डायमंड कलेक्शन के साथ आकर्षक ऑफर्स का लाभ

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में ज्वेलरी प्रेमियों के लिए तीन दिवसीय भव्य गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी एग्ज़िबिशन का शुभारंभ हो गया। “नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स” द्वारा आयोजित यह विशेष प्रदर्शनी 24 से 26 जुलाई तक बैबिलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड (श्रीराम मंदिर के सामने) आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

आयोजकों ने बताया कि रायपुर में आयोजित यह उनकी दूसरी मेगा ज्वेलरी प्रदर्शनी है, जहां ग्राहकों को पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी का प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव कलेक्शन देखने को मिलेगा। वर्ष 1965 से गुणवत्ता और विश्वास के लिए पहचान बना चुके करण कोठारी ज्वेलर्स वर्तमान में मुंबई और नागपुर में अपने आठ प्रतिष्ठित शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं।

33642-f0eaac8a-461d-47f1-95c7-871bd5600bd0 Raipur News : राजधानी में तीन दिवसीय प्रीमियम ज्वेलरी एग्ज़िबिशन की शुरुआत, गोल्ड-डायमंड कलेक्शन के साथ आकर्षक ऑफर्स का लाभ

 

प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं। पुराने सोने के एक्सचेंज पर 100% वैल्यू, डायमंड ज्वेलरी पर 0% मेकिंग चार्ज तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30% की छूट जैसी आकर्षक योजनाएं सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगी।

आयोजकों ने रायपुर और आसपास के शहरों के लोगों से परिवार सहित प्रदर्शनी में शामिल होकर प्रीमियम ज्वेलरी कलेक्शन और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की है। उद्घाटन समारोह में देवी अग्रवाल, बिंदिया अग्रवाल, किरण अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मोनी अग्रवाल, वर्षा जैन, बरखा अन्दानी, आशा फटनानी, रेशमा निहिचलानी, मनीषा, पूर्णाशा कौशीर, स्मिता सोनी, पूजा शिल्पकार और ऋतु वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)