Honda Activa Electric ने किया निराश: कीमत और रेंज से टूटा ग्राहकों का भरोसा
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। टीवीएस, बजाज, ओला इलेक्ट्रिक और हीरो मोटोकॉर्प जैसे दिग्गज ब्रांड पहले से ही इस बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं। वहीं, एथर एनर्जी और सिंपल एनर्जी जैसे स्टार्टअप्स ने भी अपनी टेक्नोलॉजी और आधुनिक फीचर्स के दम पर इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है।
इन सबके बीच स्कूटर सेगमेंट का राजा कहे जाने वाला Honda Activa, अपने इलेक्ट्रिक अवतार में उतारने की तैयारी के साथ जब सामने आया, तो लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ‘Honda Activa e’ के लॉन्च का ऐलान हुआ, जिससे ग्राहकों और स्कूटर प्रेमियों में उम्मीदें जाग उठीं। सबको लगा कि यह स्कूटर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में नया धमाका करेगा और एक बार फिर से एक्टिवा की बादशाहत कायम होगी।
लेकिन जब आखिरकार Honda ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में उतारा, तो इसकी कीमत और ड्राइविंग रेंज ने ग्राहकों को चौंका दिया। जहां अन्य कंपनियां किफायती दामों और लंबी रेंज के विकल्प पेश कर रही थीं, वहीं Honda Activa e ने इन दोनों मामलों में ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। स्कूटर की कीमत अपेक्षाकृत अधिक रखी गई और इसकी ड्राइविंग रेंज भी उतनी प्रभावशाली नहीं रही, जितनी की प्रतियोगी ब्रांड्स दे रहे थे।
इस वजह से ग्राहकों में निराशा का माहौल देखने को मिला। खासकर वे लोग, जो लंबे समय से Honda Activa Electric का इंतजार कर रहे थे, उन्हें लगा कि यह स्कूटर उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। इसका सीधा असर स्कूटर की बिक्री पर देखने को मिला है, क्योंकि बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्प बेहतर मूल्य और प्रदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Honda Activa Electric ने लॉन्च के समय जितनी उम्मीदें जगाई थीं, उसे पूरा करने में विफल रहा। अब कंपनी के लिए यह चुनौती है कि वह आने वाले समय में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस को ग्राहकों की जरूरतों और बाजार की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप ढाल सके।
Post Comment