होम › Chhattisgarh › चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट, दुर्ग जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद
Chhattisgarh

चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट, दुर्ग जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

WhatsApp Facebook
चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट, दुर्ग जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मोनथा’ और आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दुर्ग जिले में 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की ओर से 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी में चक्रवाती तूफान के प्रभाव और आने वाले दिनों में संभावित भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानियों तथा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

इस आदेश के तहत दुर्ग जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को अवकाश रहेगा। इसमें शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के साथ-साथ हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय भी शामिल हैं।

 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश को कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है।

 

 

The post चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट, दुर्ग जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)