होम › Chhattisgarh › स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरा: आज भी मीटिंग का दौर, भाजपा को मजबूती देने उतरी मौदान में नई प्रदेश प्रभारी 
Chhattisgarh

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरा: आज भी मीटिंग का दौर, भाजपा को मजबूती देने उतरी मौदान में नई प्रदेश प्रभारी 

WhatsApp Facebook
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरा: आज भी मीटिंग का दौर, भाजपा को मजबूती देने उतरी मौदान में नई प्रदेश प्रभारी 

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया।

 

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के नि:स्वार्थ परिश्रम पर आधारित है। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई। उनके संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की तैयारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रमुखता से सामने आई।

 

 

आज भाजपा विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी स्मृति ईरानी

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू सोमवार, 26 अक्टूबर को अपने दौरे के दूसरे दिन पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक रखी गई है। वहीं, शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा।

The post स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरा: आज भी मीटिंग का दौर, भाजपा को मजबूती देने उतरी मौदान में नई प्रदेश प्रभारी  appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)