होम › Technology › CG Crime : पिकअप के गुप्त चैंबर से मिले 4 करोड़ रुपये, रायपुर से नागपुर के रास्ते ले जा रहे थे नकदी, दो हिरासत में
Technology

CG Crime : पिकअप के गुप्त चैंबर से मिले 4 करोड़ रुपये, रायपुर से नागपुर के रास्ते ले जा रहे थे नकदी, दो हिरासत में

WhatsApp Facebook
CG Crime : पिकअप के गुप्त चैंबर से मिले 4 करोड़ रुपये, रायपुर से नागपुर के रास्ते ले जा रहे थे नकदी, दो हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43136-untitled CG Crime : पिकअप के गुप्त चैंबर से मिले 4 करोड़ रुपये, रायपुर से नागपुर के रास्ते ले जा रहे थे नकदी, दो हिरासत में

CG Crime : भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। खुर्सीपार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डबरापारा के पास वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें नोटों के बंडल एक गुप्त चैंबर में छिपाकर रखे गए थे। मामले में वाहन चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गुप्त चैंबर में छिपाकर रखे थे नोटों के बंडल

दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर के अभनपुर क्षेत्र से पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी लोड कर नागपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर खुर्सीपार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई। संदिग्ध वाहन को पकड़ने के लिए टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास तैनात की गई। पिकअप के पहुंचते ही पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और खुर्सीपार क्षेत्र के डबरापारा के पास वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप में अलग से बनाया गया एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें बड़ी संख्या में नोटों के बंडल छिपाकर रखे गए थे।

मशीन से गिनी गई रकम, आयकर विभाग को दी सूचना

पुलिस ने बरामद नकदी की गिनती मशीन से कराई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण आयकर विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

चालक समेत दो लोग हिरासत में, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने वाहन चालक भावेश भाई और विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लिया है। पूछताछ में नकदी को रायपुर से लोड करने और नागपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)