होम › Technology › MP Accident : रिवर्स करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आई मां-बेटी, महिला की मौत
Technology

MP Accident : रिवर्स करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आई मां-बेटी, महिला की मौत

WhatsApp Facebook
MP Accident : रिवर्स करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आई मां-बेटी, महिला की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43117-untitled MP Accident : रिवर्स करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आई मां-बेटी, महिला की मौत

MP Accident : पीथमपुर। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के ग्राम तारपुरा की है, जहां पानी का टैंकर खाली करने के बाद रिवर्स आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में मां-बेटी आ गईं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, सीतारानी अपने परिवार के सदस्यों और बेटी मानवी के साथ कच्ची टापरी के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पानी का टैंकर खाली करने के बाद ट्रैक्टर पीछे की ओर आने लगा। आरोप है कि चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर रिवर्स किया, जिससे ट्रैक्टर का पिछला पहिया सीतारानी के सिर और मानवी के पैर पर चढ़ गया।

हादसे में सीतारानी को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी मानवी भी बुरी तरह घायल हो गई। परिजन तत्काल दोनों को शासकीय अस्पताल पीथमपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीतारानी को मृत घोषित कर दिया। घायल मानवी का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने ट्रैक्टर टैंकर को जब्त कर लिया है।

सेक्टर-1 थाना के उपनिरीक्षक सुशील यदुवंशी के अनुसार, मृतका के परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)