होम › Chhattisgarh › Smriti Irani Chhattisgarh visit: रायपुर एयरपोर्ट पर सादगी से स्वागत, पुलिस सुरक्षा हटाई; देखें 2 दिन का पूरा शेड्यूल
Chhattisgarh

Smriti Irani Chhattisgarh visit: रायपुर एयरपोर्ट पर सादगी से स्वागत, पुलिस सुरक्षा हटाई; देखें 2 दिन का पूरा शेड्यूल

WhatsApp Facebook
Smriti Irani Chhattisgarh visit: रायपुर एयरपोर्ट पर सादगी से स्वागत, पुलिस सुरक्षा हटाई; देखें 2 दिन का पूरा शेड्यूल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43065-smriti-irani-arriving-at-raipur-airport-for-chhattisgarh-visit Smriti Irani Chhattisgarh visit: रायपुर एयरपोर्ट पर सादगी से स्वागत, पुलिस सुरक्षा हटाई; देखें 2 दिन का पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार सुबह रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सादगी से किया गया। संगठन की ओर से नामित 16 पदाधिकारी और विधायक स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान न तो ढोल-ताशे बजाए गए और न ही किसी मंत्री को बुलाया गया।

स्वागत के लिए प्रस्तावित भाजयुमो की बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई। एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां भी सादगी के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं स्मृति ईरानी के निर्देश पर बीजेपी कार्यालय के भीतर से पुलिस सुरक्षा हटाई गई है।

वहीं एक कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेना चाह रही थीं। इस पर स्मृति ईरानी ने प्यार से उनके सिर पर हाथ रखा और सेल्फी लेने से मना कर दिया। स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी छत्तीसगढ़ पहुंचे।

दोनों नेता 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ कुल 12 बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों नेता संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ पार्टी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

दो दिनों के प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन से जुड़े अलग-अलग स्तर के नेताओं के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद-विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला स्तर के पदाधिकारी और निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हैं।

पहले दिन संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कोर ग्रुप तक बैठक

25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी। दोपहर में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीति को लेकर चर्चा प्रस्तावित है।

इसके बाद संभाग प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी। दोपहर बाद पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक रखी गई है। शाम को पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद के बाद रात 7 बजे से 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी।

दूसरे दिन विधायक, सांसद और मंत्रियों के साथ मंथन

26 अक्टूबर को दूसरे दिन का कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक विषयों पर बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश के सांसदों के साथ चर्चा की जाएगी।

दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। प्रवास के अंतिम चरण में शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं बैठक होगी।

संगठन के कई स्तरों से सीधे संवाद का कार्यक्रम

स्मृति इरानी और सिद्धार्थ शंभू के इस दौरे में पार्टी संगठन के अलग-अलग स्तरों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें रखी गई हैं। दो दिनों में प्रदेश संगठन, कोर ग्रुप, जिला स्तर के पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, मंत्री और विचार परिवार के प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)