होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, मैनपाट-बैलाडिला 3-3 से बराबर
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, मैनपाट-बैलाडिला 3-3 से बराबर

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, मैनपाट-बैलाडिला 3-3 से बराबर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। ओलंपियन प्रदीप मोर की टीम मैनपाट टाइटन्स ने शुरुआती दो क्वार्टर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई, लेकिन ओलंपियन चिंगलेनसाना सिंह की टीम बैलाडिला बुल्स ने आखिरी दो क्वार्टर्स में दमदार वापसी की। मैच के अंतिम क्षणों में गोल दागकर बैलाडिला ने मुकाबले को बराबरी पर समाप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रहलाद को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

 

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चौथे मिनट में मैनपाट टाइटन्स ने विपक्षी सर्कल में प्रवेश कर हमला किया, लेकिन बैलाडिला के डिफेंडरों ने गेंद को बाहर निकाल दिया। इसके बाद बैलाडिला बुल्स ने भी जवाबी हमला किया, लेकिन वह गोल करने में सफल नहीं रही। सातवें मिनट में मैनपाट के प्रहलाद टांडी को सर्कल के अंदर गोल करने का अच्छा मौका मिला, लेकिन बैलाडिला के गोलकीपर ने तेजी से आगे बढ़कर उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।

IMG-20261023-WA0043-200x300 छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, मैनपाट-बैलाडिला 3-3 से बराबर

लगातार हमलों के बीच बैलाडिला बुल्स को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। संदीप ठाकुर ने इस मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने वापसी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत की। हाफ टाइम से कुछ मिनट पहले प्रहलाद ने सर्कल के अंदर शानदार दौड़ लगाई और गेंद प्रवीण यादव तक पहुंचाई। प्रवीण ने बेहतरीन डिफ्लेक्शन के जरिए गेंद को गोल में बदल दिया। इस तरह हाफ टाइम तक मैनपाट टाइटन्स ने 2-0 की बढ़त बना ली।

 

दो गोल से पिछड़ने के बाद बैलाडिला बुल्स ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया। टीम ने लगातार हमले करते हुए मैनपाट के डिफेंस पर दबाव बनाया। जसकरण सिंह ने सर्कल के अंदर तक पहुंचकर राहुल यादव की ओर गेंद फ्लिक की, जिसे राहुल ने गोल में बदल दिया। इस गोल से बैलाडिला ने मुकाबले में वापसी की और मैनपाट की बढ़त कम कर दी।

 

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही बैलाडिला बुल्स ने एक और शानदार हमला किया। जसकरण सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। सर्कल के बाहर से लगाए गए टोमाहॉक शॉट के कारण बैलाडिला को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मैनपाट के गोलकीपर अल्फाज खान ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोक दिया।

 

इसके बाद मैनपाट टाइटन्स के प्रहलाद ने सर्कल के अंदर मिली खाली जगह का फायदा उठाया और रिवर्स फ्लिक के जरिए शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में बैलाडिला बुल्स ने हार नहीं मानी। निहाल हुसैन अंसारी ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले रिबाउंड पर शानदार शॉट लगाते हुए बराबरी का गोल दाग दिया। इसके साथ ही रोमांचक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

The post छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, मैनपाट-बैलाडिला 3-3 से बराबर appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)