होम › Technology › MP News : नगर निगम में लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते UDC गिरफ्तार
Technology

MP News : नगर निगम में लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते UDC गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP News : नगर निगम में लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते UDC गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39293-rishwat MP News : नगर निगम में लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते UDC गिरफ्तार

MP News : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी नगर निगम में रिश्वतखोरी के आरोप में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर लोकायुक्त ने नगर निगम में पदस्थ उच्च श्रेणी लिपिक (UDC) आलोक गर्ग को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। आरोप है कि कर्मचारी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक प्लॉट पर बैंक लोन लेने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

मामला ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉट नंबर 137 से जुड़ा है, जिसका क्षेत्रफल 2,000 वर्गफीट बताया गया है। शिकायतकर्ता अशोक कनकने ने प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में लोन का आवेदन किया था। बैंक ने लोन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम से NOC लाने को कहा था।

शिकायत के मुताबिक, जब अशोक कनकने ने NOC के लिए नगर निगम में आवेदन किया, तो वहां पदस्थ UDC आलोक गर्ग ने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने 21 अक्टूबर को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल कटनी नगर निगम कार्यालय पहुंचा। तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी UDC आलोक गर्ग को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

लोकायुक्त डीएसपी रेखा प्रजापति के अनुसार, शिकायतकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)