Raipur City News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूज्य माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष स्मारक सिक्के का अनावरण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।
यह स्मारक सिक्का शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश पूज्य माता हासी देवी जी के आध्यात्मिक एवं धार्मिक योगदान के सम्मान में जारी किया गया है। सिक्के पर माता हासी देवी जी की छवि अंकित है, जबकि दूसरी ओर अशोक स्तंभ और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है।
कार्यक्रम को सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। माता हासी देवी जी के आध्यात्मिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से देश-विदेश में रहने वाले सिंधी समुदाय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित विधायक पुरंदर मिश्रा तथा कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साभार: Asian News Bharat


