होम › Technology › CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची FSL टीम
Technology

CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची FSL टीम

WhatsApp Facebook
CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची FSL टीम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42809-untitled CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची FSL टीम

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली की मौत का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय नरसू बोडू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

2025 में किया था आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरसू बोडू, पिता लक्ष्मैया बोडू, निवासी कामकानार, थाना गंगालूर क्षेत्र के रूप में हुई है। उसने 27 फरवरी 2025 को बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद वह पुनर्वास केंद्र में रह रहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद पुनर्वास केंद्र में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बीजापुर भेज दिया है। फिलहाल नरसू बोडू द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)