होम › Technology › दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 18 IPS अधिकारी तैनात: CM शुभेंदु अधिकारी ने बाबूघाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
Technology

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 18 IPS अधिकारी तैनात: CM शुभेंदु अधिकारी ने बाबूघाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Facebook
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 18 IPS अधिकारी तैनात: CM शुभेंदु अधिकारी ने बाबूघाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42773-cm-sybendhu-adhikari दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 18 IPS अधिकारी तैनात: CM शुभेंदु अधिकारी ने बाबूघाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता के बाबूघाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद और नगर आयुक्त स्मिता पांडे भी मौजूद रहे।

NDRF भी सुरक्षा में शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि विसर्जन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है और सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए गए हैं। व्यवस्था में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी शामिल किया गया है। विसर्जन पूरा होने के बाद घाटों पर सफाई की जाएगी।

भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में महाष्टमी की शाम मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और हादसों से बचा जा सके।

चार पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता, हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर में विसर्जन की निगरानी के लिए 18 IPS अधिकारियों को तैनात किया है। इनमें 12 अधिकारी कोलकाता में और 6 अन्य तीन क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरव शर्मा, सोमा दास मित्रा समेत 6 अधिकारी 21 और 23 अक्टूबर को कोलकाता में ड्यूटी करेंगे। वहीं, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, इमरान वहाब समेत 6 अधिकारी 22 और 24 अक्टूबर को निगरानी करेंगे। हावड़ा में इंद्र चक्रवर्ती और अवुरू रवींद्रनाथ तैनात रहेंगे। बैरकपुर और चंदननगर में भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह निगरानी 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)