आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत वायरल हो रहा है जो भावुक करने वाला है. वीडियो में एसपी अंकिता शर्मा प्रसिद्ध मां पाताल भैरवी मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक भावुक नजर आईं और माता के चरणों में उनकी आंखें छलक आईं. उनका यह रूप देखकर हर कोई हैरान और उनके इस सहज मानवीय स्वभाव से प्रभावित है.

IPS अंकिता शर्मा हाल ही में राजनांदगांव के आस्था के केंद्र मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंची थीं. माता के दर्शन और पूजन के दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में लीन हो गईं. गर्भगृह में माता के दर्शन करते ही वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं. मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उनके इस पल को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. इस वीडियो को लोग न केवल बड़े पैमाने पर देख रहे हैं, बल्कि एक सख्त पुलिस अधिकारी के भीतर छिपी एक संवेदनशील इंसान की इस छवि को खूब सराह भी रहे हैं.

इसके पहले सुबह एक दूसरा वीडियो में बेहद चर्चा में रहा था जिसमें पुलिस अधिकारी साड़ी पहने हुए नजर आई थी. उन्होंने कई गन रखी हुईं थी जिसे लेकर वह हवाई फायरिंग करती नजर आईं. इसके बाद सभी अधिकारी के साथ शास्त्र पूजा भी किया.
The post आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा appeared first on Ekhabri.com.
साभार: Ekhabri


