होम › Technology › UP Crime: पसंद की शादी करने पर बेटी को पिता ने मारी गोली, मां की चीख-पुकार के बीच हुई वारदात, युवती की हालत गंभीर
Technology

UP Crime: पसंद की शादी करने पर बेटी को पिता ने मारी गोली, मां की चीख-पुकार के बीच हुई वारदात, युवती की हालत गंभीर

WhatsApp Facebook
UP Crime: पसंद की शादी करने पर बेटी को पिता ने मारी गोली, मां की चीख-पुकार के बीच हुई वारदात, युवती की हालत गंभीर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42628-untitled UP Crime: पसंद की शादी करने पर बेटी को पिता ने मारी गोली, मां की चीख-पुकार के बीच हुई वारदात, युवती की हालत गंभीर

UP Crime: मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। अपनी पसंद के युवक से शादी करने की इच्छा रखने वाली बेटी पर उसके ही पिता ने गोली चला दी। गोली सिर में लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के दिवनपुर शांतिनगर का है। जानकारी के मुताबिक, आसिन अपनी बेटी साजिया की शादी अपनी पसंद के युवक से कराना चाहता था, जबकि साजिया किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर परिवार में करीब डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था।

रविवार दोपहर करीब 1ः30 बजे परिवार के लोग आराम कर रहे थे। साजिया दूसरे कमरे में चारपाई पर लेटी हुई थी, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उसकी मां खैरून निशा कमरे में पहुंचीं तो बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। आरोप है कि उस समय साजिया का पिता हथियार लेकर वहीं खड़ा था।

बेटी की हालत देखकर मां चीखने लगीं। आरोप है कि इसके बाद आसिन ने पत्नी पर भी गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, खैरून निशा अपनी अन्य बेटियों के साथ दूसरे कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साजिया को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया है कि गोली उसके सिर में फंसी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)