होम › Technology › CG Crime : दशहरा मेले में खपाने के लिए घर में छिपा रखी थी 75 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : दशहरा मेले में खपाने के लिए घर में छिपा रखी थी 75 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : दशहरा मेले में खपाने के लिए घर में छिपा रखी थी 75 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42605-untitled CG Crime : दशहरा मेले में खपाने के लिए घर में छिपा रखी थी 75 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : जगदलपुर। बस्तर के दशहरा मेले में अवैध शराब खपाने की तैयारी पर पुलिस ने पानी फेर दिया। कोड़ेनार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में अवैध शराब जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में रखी 75 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें गोवा व्हिस्की की कुल 3,750 बोतलें शामिल थीं।

जांच में आरोपी की पहचान दुलगो कवासी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शराब को दशहरा मेले के दौरान बेचने के लिए जमा किया गया था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस अब इस अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की शराब बस्तर तक कैसे पहुंची और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)