होम › Chhattisgarh › Rajnandgaon Cow Slaughter Case: गोवंश हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार, अवैध चिकन-मटन सेंटर तोड़े
Chhattisgarh

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: गोवंश हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार, अवैध चिकन-मटन सेंटर तोड़े

WhatsApp Facebook
Rajnandgaon Cow Slaughter Case: गोवंश हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार, अवैध चिकन-मटन सेंटर तोड़े

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42573-rajnandgaon-cow-slaughter-case Rajnandgaon Cow Slaughter Case: गोवंश हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार, अवैध चिकन-मटन सेंटर तोड़े

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गोवंश हत्या के मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने गौरी नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों से जुड़ी अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बन गया।

जांच में यह बात सामने आई थी कि गोवंश हत्या के मामले में संलिप्त कुछ आरोपियों द्वारा गौरी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकन-मटन सेंटर संचालित किए जा रहे थे। इन दुकानों के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन दुकानों को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

महापौर मधुसूदन यादव पहुंचे मौके पर

कार्रवाई के दौरान जब क्षेत्र में भीड़ जुटी और तनाव की स्थिति बनी, तो महापौर मधुसूदन यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। महापौर ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि गोवंश हत्या जैसे गंभीर मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे अन्य चिकन-मटन सेंटरों को भी कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को दबोचा जा चुका है, जबकि घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की हर अगली गतिविधि पर लोगों की पैनी नजर बनी हुई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)