होम › Technology › CG News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42572-untitled CG News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG News : कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की जान चली गई। ग्राम पंडरीपानी के पास ट्रेन की चपेट में आने से अमन कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अंतागढ़ से रायपुर की ओर जा रही यात्री ट्रेन पंडरीपानी गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अमन ट्रेन की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंडरीपानी में राम सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे तक अमन को दोस्तों के साथ कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। इसके बाद वह रेलवे पटरी तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)