होम › Technology › UP News : कार के दरवाजों में बने गुप्त खानों से मिले 2.65 करोड़, बैग में भी रखे थे 35 लाख रुपये, DRI की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Technology

UP News : कार के दरवाजों में बने गुप्त खानों से मिले 2.65 करोड़, बैग में भी रखे थे 35 लाख रुपये, DRI की कार्रवाई से मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
UP News : कार के दरवाजों में बने गुप्त खानों से मिले 2.65 करोड़, बैग में भी रखे थे 35 लाख रुपये, DRI की कार्रवाई से मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42517-untitled UP News : कार के दरवाजों में बने गुप्त खानों से मिले 2.65 करोड़, बैग में भी रखे थे 35 लाख रुपये, DRI की कार्रवाई से मचा हड़कंप

UP News : हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की टीम ने एक कार से करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रकम का बड़ा हिस्सा कार के दरवाजों में बनाए गए गुप्त खानों में छिपाकर रखा गया था। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पिलखुवा क्षेत्र में छिजारसी टोल के पास DRI की टीम ने शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान एक बैग से 35 लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद जब कार के दरवाजों में बने गुप्त खानों की जांच की गई, तो वहां छिपाकर रखे गए 2.65 करोड़ रुपये मिले।

इस तरह कार से कुल करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। कार में सवार लोग रकम से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही नकदी के स्रोत के बारे में संतोषजनक जानकारी दे पाए। DRI ने बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी है। अब रकम के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)