CG Accident : गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

CG Accident : सूरजपुर। जिले में ट्रैक्टर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की जान चली गई। शनिवार को चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में तेज रफ्तार गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार चंद्रावती जायसवाल को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने एमपी-सीजी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
लगातार दूसरे दिन ट्रैक्टर हादसे में मौत
जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत का यह लगातार दूसरे दिन का मामला है। इससे पहले शुक्रवार को केशव नगर में ट्रैक्टर हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी बढ़ गई है।
क्रेशर हटाने और मुआवजे की मांग पर चक्काजाम
महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर बस्ती के भीतर संचालित क्रेशर को हटाने की मांग किए। वहीं हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग किए। ग्रामीणों के विरोध के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।
साभार: Asian News Bharat


