होम › Technology › CG Earthquake: अंबिकापुर क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
Technology

CG Earthquake: अंबिकापुर क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

WhatsApp Facebook
CG Earthquake: अंबिकापुर क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35304-earthquake CG Earthquake: अंबिकापुर क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

CG Earthquake: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके मध्यप्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में भी महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:12 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था। इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।

भूकंप का असर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भी महसूस किए जाने की जानकारी है। फिलहाल इस घटना से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)