होम › Technology › UP News : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर मिले पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव
Technology

UP News : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर मिले पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव

WhatsApp Facebook
UP News : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर मिले पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42429-untitled UP News : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर मिले पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव

UP News : ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह सभी पांचों के शव घर के अंदर बिस्तर पर मिले। काफी देर तक परिवार के लोगों के बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को हुआ शक

यह घटना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह परिवार के सदस्य काफी देर तक बाहर नहीं निकले। इस पर पड़ोसियों ने उनके घर जाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर परिवार के पांचों सदस्य बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए। आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिले पांचों सदस्य

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। वहां पति-पत्नी और उनके तीनों बच्चे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांचों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी और तीन बच्चों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), साक्षात (3) और बेटी मिष्टी (7) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। तीन छोटे बच्चों की मौत से घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल पांचों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने और मुंह से झाग निकलने की जानकारी के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)