होम › Technology › Food Poisoning Greater Noida: रात में नूडल्स खाकर सोए सुबह उठे ही नहीं, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जानें क्या हुआ फैमिली के साथ
Technology

Food Poisoning Greater Noida: रात में नूडल्स खाकर सोए सुबह उठे ही नहीं, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जानें क्या हुआ फैमिली के साथ

WhatsApp Facebook
Food Poisoning Greater Noida: रात में नूडल्स खाकर सोए सुबह उठे ही नहीं, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जानें क्या हुआ फैमिली के साथ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42411-food-poisoning-greater-noida Food Poisoning Greater Noida: रात में नूडल्स खाकर सोए सुबह उठे ही नहीं, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जानें क्या हुआ फैमिली के साथ

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्रीपदम (श्रीगोपाल) गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार ने रात में नूडल्स (मैगी) और चाय का सेवन किया था, जिसके बाद वे सोने गए और सुबह दोबारा नहीं उठे। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों में माता-पिता और तीन मासूम बच्चे शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीया पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों 11 वर्षीय लड्डू, 7 वर्षीय मिष्टी और 3 वर्षीय साक्षात के रूप में हुई है।

सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर झांककर देखने पर परिवार के पांचों सदस्य अपने बिस्तरों पर मृत अवस्था में मिले।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, फॉरेंसिक टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक फील्ड यूनिट और Food & Safety विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने रसोई से चाय के बर्तन, नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल कब्जे में ले लिए हैं ताकि उनकी लैब में जांच कराई जा सके। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)