होम › Technology › CG Crime: साली के चरित्र पर टिप्पणी के बाद विवाद, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार
Technology

CG Crime: साली के चरित्र पर टिप्पणी के बाद विवाद, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime: साली के चरित्र पर टिप्पणी के बाद विवाद, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42374-untitled CG Crime: साली के चरित्र पर टिप्पणी के बाद विवाद, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार

CG Crime: बिलासपुर। जिले में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद महिला की आग से झुलसकर मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी समारोह में जीजा द्वारा महिला के चरित्र पर लांछन लगाए जाने के बाद वह मानसिक तनाव में आ गई थी। बाद में उसने खुद को आग लगा ली थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

शादी समारोह में हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, भगवानपाली निवासी गीता राय ने वर्ष 2024 में अपनी इच्छा से सतीश कुमार राय से विवाह किया था। 15 और 16 अप्रैल 2026 के बीच वह अपने पति के साथ मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरछा में अपने मामा कृष्ण बंजारे के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान टिकारी निवासी उसके जीजा विनेत जोगी के साथ विवाद होने की बात सामने आई। आरोप है कि जीजा ने उसके चरित्र पर टिप्पणी की थी।

आग से झुलसने के बाद अस्पताल में मौत

बताया गया कि विवाद के बाद गीता मानसिक तनाव में थी। 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे उसने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत्यु पूर्व बयान और गवाहों के आधार पर कार्रवाई

घटना के बाद मल्हार चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इस दौरान मृतका के मृत्यु पूर्व कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के दस्तावेज, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य और गवाहों के बयानों की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर विनेत जोगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)