होम › Technology › MP Crime : 12 साल की बच्ची की खंडहर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Technology

MP Crime : 12 साल की बच्ची की खंडहर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
MP Crime : 12 साल की बच्ची की खंडहर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42350-untitled MP Crime : 12 साल की बच्ची की खंडहर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक सुनसान खंडहर से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रात में घर से निकली थी बच्ची, वापस नहीं लौटी

मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी। परिजनों के अनुसार, बच्ची बीती रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने देर रात बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खंडहर में मिला शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक वीरान खंडहर में मिलने की सूचना पर बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बच्ची की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाने के लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)