होम › Technology › CG Crime: रिश्तों का कत्ल! चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Technology

CG Crime: रिश्तों का कत्ल! चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

WhatsApp Facebook
CG Crime: रिश्तों का कत्ल! चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42132-untitled CG Crime: रिश्तों का कत्ल! चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

CG Crime: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में एक चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित केंवट के रूप में हुई है। वह लिंगियाडीह में अपने चाचा कुंदन केंवट के साथ रहता था। सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान कुंदन ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अमित की मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

घटना के बाद आरोपी कुंदन केंवट सरकंडा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस विवाद की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)