होम › Technology › CG Accident : कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत, दो घायल
Technology

CG Accident : कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत, दो घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident : कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत, दो घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42128-untitled CG Accident : कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत, दो घायल

CG Accident : चाईबासा। छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे एक परिवार की यात्रा पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव की कार्रवाई कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर की बात सामने आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)