होम › Technology › UP Crime : अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, शव खेत में फेंककर हुआ फरार
Technology

UP Crime : अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, शव खेत में फेंककर हुआ फरार

WhatsApp Facebook
UP Crime : अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, शव खेत में फेंककर हुआ फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41960-untitled UP Crime : अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, शव खेत में फेंककर हुआ फरार

UP Crime : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पारिवारिक विवाद के बीच हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में एक पति पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान लल्ला सिंह के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान 23 वर्षीय दुर्गा के रूप में की गई है। दोनों की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच अवैध संबंधों के शक को लेकर अक्सर विवाद होता था।

विवाद बढ़ने पर कुल्हाड़ी से हमला

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह घमोइआ गांव के पास सांडी रोड स्थित घुमईया पुल के नजदीक पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लल्ला सिंह ने दुर्गा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद शव खेत में फेंके जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में हत्या की वजह अवैध संबंधों को लेकर संदेह बताया गया है। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है और यह भी जांच रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)