होम › Technology › MP Crime : आलीराजपुर में गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, 20 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, दो आरोपी हिरासत में
Technology

MP Crime : आलीराजपुर में गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, 20 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, दो आरोपी हिरासत में

WhatsApp Facebook
MP Crime : आलीराजपुर में गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, 20 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, दो आरोपी हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41937-77f1e02d-3e4e-4477-baf9-124f5437d2121730115900673 MP Crime : आलीराजपुर में गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, 20 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, दो आरोपी हिरासत में

MP Crime : आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग खेतों से 2,040 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 20 क्विंटल 79 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

चार थानों की संयुक्त टीम ने दी दबिश

पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान आंबुआ थाना क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती की सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

दो खेतों से मिले 2,040 गांजे के पौधे

कार्रवाई के दौरान पहले खेत से गांजे के 1,110 पौधे बरामद किए गए, जिनका वजन 1,530 किलोग्राम बताया गया है। इस मामले में छोटा इटारा निवासी मुकाम चौहान (44)को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 299/26 दर्ज किया है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में एक अन्य खेत से 930 गांजे के पौधे मिले, जिनका कुल वजन 549 किलोग्राम है। इस मामले में छोटा इटारा निवासी जगन (50)को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 300/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने प्रेसवार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल और जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल के पर्यवेक्षण में चलाया गया। कार्रवाई में आंबुआ, जोबट, उदयगढ़ और आजादनगर थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम शामिल रही।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)