होम › Technology › MP Crime : ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों के गहने लूटे, संचालक पर रॉड से किया हमला
Technology

MP Crime : ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों के गहने लूटे, संचालक पर रॉड से किया हमला

WhatsApp Facebook
MP Crime : ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों के गहने लूटे, संचालक पर रॉड से किया हमला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41873-untitled MP Crime : ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों के गहने लूटे, संचालक पर रॉड से किया हमला

MP Crime : पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गणेश वार्ड के गुजरी बाजार में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई इस घटना में बदमाश सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर लोहे की भारी रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संचालक को नागपुर रेफर किया गया है।

सीसीटीवी के तार काटे, ताला तोड़कर दुकान में घुसे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब छह बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इनमें से तीन ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बदमाश करीब 160 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण लेकर भाग निकले। हालांकि, वे दुकान का लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो सके।

दुकान संचालक पर लोहे की रॉड से हमला

वारदात के दौरान दुकान संचालक राजेश खरवड़े ने बदमाशों को रोकने और उनमें से एक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर लोहे की भारी रॉड से हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें नागपुर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराने के लिए रेफर किया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। थाने के नजदीक घनी आबादी वाले बाजार में हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और रात की पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)