होम › Technology › अभिजीत दिपके की दादी का निधन: लंबे समय से थीं बीमार
Technology

अभिजीत दिपके की दादी का निधन: लंबे समय से थीं बीमार

WhatsApp Facebook
अभिजीत दिपके की दादी का निधन: लंबे समय से थीं बीमार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41848-abhijit-dipke अभिजीत दिपके की दादी का निधन: लंबे समय से थीं बीमार

मुंबई: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकरराव दिपके का शनिवार को निधन हो गया। वह करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्होंने संटुक पिंपरी गांव स्थित अपने पैतृक घर पर सुबह 11:30 बजे अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा।

दिल्ली में हिरासत के कारण नहीं हो सका संपर्क

अभिजीत दिपके के चचेरे भाई ने बताया कि दिल्ली में हिरासत में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, परिवार ने उनके माता-पिता से बात कर ली है। वे गांव पहुंच रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, अभिजीत 15 अगस्त को अपनी दादी से मिले थे। उस समय उन्होंने हिंगोली से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया था। इसके बाद भी उनकी मुलाकात हुई थी, लेकिन पिछले 20-25 दिनों से वे दादी से नहीं मिल पाए थे।

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए

CJP ने शनिवार को दावा किया कि उसके नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने विमान के दिल्ली पहुंचने पर हिरासत में लिया। ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे।

कई शहरों में प्रदर्शन

CJP के प्रदर्शन का असर दिल्ली के अलावा मुंबई, अहमदाबाद, श्रीनगर, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में भी देखने को मिला। पार्टी ने दावा किया कि उसके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। कुछ जगहों पर प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति भी बनी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)